''एंटी रोमियो स्क्वॉड'' के बाद अब बनेगा ''एंटी लैंड माफिया स्क्वॉड''
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ''एंटी रोमियो स्कवॉड'' की तर्ज पर ''लैंड माफिया स्कवॉड'' का गठन करने वाले हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 1 April 2017 6:14 PM GMT
यूपी में मनचलों के खिलाफ कार्रवाई तो जोर-शोर से चल ही रही है पर अब योगी सरकार जल्द ही भू माफियाओं की भी लगाम कसने की योजना बना रही है। ऐसा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 'एंटी रोमियो स्कवॉड' की तर्ज पर 'लैंड माफिया स्कवॉड' का गठन करने वाले हैं।
यह स्कवॉड भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजेगा। बता दें कि इस स्कवॉड को तैयार करने के लिए कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें: योगी ने दिए गोमती रिवर फ्रंट की जांच के आदेश
इस स्कवॉड को जल्द से जल्द अमल में लाने के लिए कैबिनेट की बैठक में जल्द ही इसका प्रारूप तैयार किया जाएगा। यूपी के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह के मुताबिक भाजपा ने भू माफियाओं पर शिकंजा कसने का जो वादा अपने संकल्प पत्र में किया था उसे बिना किसी देरी के पूरा किए जाने के लिए इस स्कवॉड का गठन किया जा रहा है।
इलाहाबाद में सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि, " जमीन माफियाओं के खिलाफ कर्रवाई करने के लिए सम्वंधित अफसरों को आदेश दिए जा चुके हैं। इस आदेश पर अमल भी शुरू हो चुका है और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।"
उन्होंने ये भी बताया कि भू माफियाओं के साथ ही अवैध खनन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story