यूपी में योगी ने लगाया इन चाइनीज चीजों पर बैन, कहा- मत खरीदो
योगी सरकार ने चीन से मांझों के आयात पर रोक लगाई है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 July 2017 4:00 PM GMT
उत्तर प्रदेश सरकार ने ये फैसला लिया है कि उत्तर प्रदेश में चीनी पतंगें और मांझें नहीं बिकेंगे। योगी सरकार ने सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मांझे के निर्माण और बिक्री को प्रतिबंधित करने के लिए सख्ती से कदम उठाने को कहा है।
मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने कहा कि हाईकोर्ट और एनजीटी द्वारा पारित आदेशों का अनुपालन कड़ाई से कराया जाए इसके आदेश सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मांझों की बिक्री और निर्माण पर रोक लगाई है।
इसे भी पढ़ें: भाजपा विधायक मथुरा प्रसाद पाल का निधन
भटनागर ने कहा कि मांझों का प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण अधिनियम-1986 के तहत दंडनीय अपराध है और ऐसा करने वालों को 5 साल की जेल होगी तथा जुर्माना भी देना होगा। योगी सरकार ने चीन से मांझों के आयात पर रोक लगाई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story