अब योगी सरकार का अपने कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, मिलेगा इतने दिन का बोनस
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिवाली पर अपने राज्य कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है।

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने दिवाली पर अपने कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है। सरकार ने राज्य कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस देने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें- केन नदी के रेलवे पुल से घंटों लटकती रही लाश, गुजर गई दर्जनों ट्रेनें
बता दें कि सीएम योगी ने राज्य कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट देते हुए इसे मंजूर कर दिया है। बोनस से संबंधित फाइल वित्त विभाग से मुख्य सचिव के पास भेजी गई। जिसके बाद योगी ने उसपर अपनी मुहर लगाई।
इससे राज्य के करीब 14 लाख कर्मचारियों की दिवाली पर तोहफे के रूप में 30 दिन की पूरी सैलरी मिलेगी। इन कर्मचारियों को एक महीने के लिए अधिकतम 7,000 रुपये बोनस दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- भाजपा और कांग्रेस के बीच बोनस को लेकर छिड़ी जंग
साथ ही सरकार ने बोनस देने वालों में रिटायर्ड को भी लाभ मिलेगा। सरकार के फैसले से जो कर्मचारी 31 मई 2017 के बाद रिटायर हुए हैं और जो अप्रैल 2018 तक सेवानवृत्त होने वाले हैं उन्हें बोनस की पूरा लाभ मिलेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App