Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

योगी आदित्यनाथ अयोध्या में नए अंदाज में मनाएंगे दिवाली, जानें पूरा कार्यक्रम

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ राज्यपाल राम नाईक समेत कई मंत्री भी होंगे।

योगी आदित्यनाथ अयोध्या में नए अंदाज में मनाएंगे दिवाली, जानें पूरा कार्यक्रम
X
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार अपनी छोटी दिवाली 18 अक्टूबर को राम की नगरी अयोध्या में मनाएंगे। इस दौरान सीएम के साथ प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक समेत कई मंत्री भी होंगे।
सीएम योगी की यह दिवाली कुछ खास ही होगी। 18 अक्टूबर की शाम सरयू तट को हजारों दीयों को वैसे ही रोशन किया जाएगा, जैसे वनवास से लौटने पर अयोध्यावासियों ने भगवान राम, सीता और लक्ष्मण का स्वागत किया था।
पर्यटन व सूचना विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी के मुताबिक 'अयोध्या में सीएम योगी का कार्यक्रम प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के मद्देनजर भी बहुत अहम हैं। इसलिए इसमें कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
उन्होंने बताया, 'अयोध्या में हनुमान गढ़ी, कनक भवन समेत भगवान राम से जुड़े सभी पौराणिक स्थलों को रोशन किया जाएगा। इसके अलावा यहां राम कथा से जुड़े कई रंगारंग नृत्य नाटिकाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।'
अवस्थी ने यह भी बताया कि योगी के कार्यक्रम में प्रदेश के साधु संतों और महंतों का भी सहारा लिया जा रहा है। 18 अक्टूबर को सीएम योगी अयोध्या और दूसरे धार्मिक स्थानों के लिए कुछ परियोजनाएं भी लॉंच कर सकते हैं। इसमें तीर्थ स्थानों के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस भी शामि हो सकती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story