सीएम योगी समेत चार मंत्री विधान परिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचित
योगी भी पूर्व मुख्यमंत्रियों मायावती और अखिलेश यादव की तरह उच्च सदन के सदस्य चुने गए हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 8 Sep 2017 5:02 PM GMT
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दो उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य, डॉक्टर दिनेश शर्मा समेत भाजपा के चार उम्मीदवार आज विधान परिषद के उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। योगी भी पूर्व मुख्यमंत्रियों मायावती और अखिलेश यादव की तरह उच्च सदन के सदस्य चुने गए हैं।
उपचुनाव में पीठासीन अधिकारी प्रदीप दुबे ने बताया कि उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी, उप मुख्यमंत्री मौर्य, दिनेश शर्मा और परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को निर्विरोध चुन लिया गया। इनके खिलाफ किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया था।
मुख्यमंत्री योगी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सपा सदस्यों क्रमशः यशवंत सिंह और बुक्कल नवाब द्वारा छोड़ी गई सीटों के उपचुनाव में निर्वाचित हुए हैं। इन दोनों का कार्यकाल 8 जुलाई 2022 तक होगा।
वहीं एक अन्य उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सपा सदस्य अशोक बाजपेयी और परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा छोड़ी गई सीट के उपचुनाव में जीत हासिल की है। इन दोनों का कार्यकाल जनवरी 2021 तक होगा।
5वीं सीट पर भी भाजपा के उम्मीदवार वक्फ राज्य मंत्री मोहसिन रजा का निर्वाचन तय है। इस सीट के लिए नामांकन की अवधि कल समाप्त हो चुकी है और उनके खिलाफ किसी ने भी पर्चा नहीं भरा है। आज जांच में उनका नामांकन वैध पाया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story