पति के सामने 8 लोगों ने किया पत्नी से दुष्कर्म
दंपित को ड्राइवर ने लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया और आगे खेत में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बुलंदशहर जैसी गैंगरेप की वारदात सामने आई है। झांसी के जालौन जिले में गुरुवार रात महिला के साथ उसके पति के सामने 8 लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया।
पीड़ित दंपती के साथ पहले बदमाशों ने लूटपाट की गई और महिला के साथ सभी ने बारी-बारी दुष्कर्म किया। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें औरैया-जालौन हाइवे पर छोड़ दिया।
पीड़ित दंपति ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि गुरुवार की रात वह दोनों जयपुर से जालौन लौट रहे थे। हम दोनों आगरा से देर रात को औरैया पहुंचे। यहां पर बस का इंतजार कर रहे थे। इस बीच एक लोडर वैन का ड्राइवर आया और हमें आगे छोड़ ने की बात कहकर गाड़ी में बैठा लिया।
इसके बाद जब गाड़ी कुछ आगे बढ़ी तो रास्ते में सहाब मोड़ पर बदमाशों ने गाड़ी रुकवा ली। उन्होंने हमें बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश मेरी पत्नी को खेत में लेकर चले गए और सबने बारी-बारी मेरी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। इस वारदात के बाद बदमाशों ने हमें वहीं छोड़कर चले गए।
पुलिस की संज्ञान में यह मामला शुक्रवार को जैसे ही आया सभी आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरु कर दी।
पुलिस ने बताया कि दंपती जालौन स्थित अपने घर से जयपुर जा रहा था। इसी दौरान एक लोडर वैन के ड्राइवर ने उन्हें लिफ्ट देने के बहाने महिला से गैंपरेप किया।
डीआईजी शरद सचान ने मौका-ए-वारदात का मुआयना करने के बाद बताया कि पुलिस की 5 टीमें बनाई गई हैं। घटना के दौरान डायल 100 और पिकेट ड्यूटी के पुलिसकर्मी कहां थे, इसका पता लगाया जा रहा है। लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। डीआईजी ने पीड़ित दंपती से भी काफी देर तक पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस मामले में 20 संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। इन लोगों की पीड़िता के सामने परेड भी करवाई जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App