VIDEO: पुलिसवाले ने की लड़कियों से छेड़खानी
पुलिसकर्मी ईश्वरी द्वारा दोनों बहनों के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 4 Jun 2017 3:22 PM GMT
उत्तरप्रदेश में कानून व्यवस्था लचर होती जा रही है। पुलिस का काम है जनता की सहायता करना और समाज में बढ़ रहे अपराध पर पैनी नजर रहते हुए उसपर लगाम लगाना।
लेकिन अगर जनता की सुरक्षा में तैनात पुलिस ही उसकी भक्षक बन जाए तो आप क्या करेंगे। यूपी के मैनपुरी में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिससे पूरे पुलिस विभाग की बुरी तरह किरकिरी हो रही है।
यूपी के मैनपुरी के करहल गेट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने आई एक पुलिसवाले ने दो बहनों के साथ छेड़छाड़ की। उसकी छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
दोनों बहनों के अनुसार, 'चीजें उस वक्त और खराब हो गईं जब ड्यूटी पर मौजूद पुलिसवालाउन दोनों के साथ बदतमीजी करने लगा।' इस वीडियो में पुलिसकर्मी ईश्वरी प्रसाद दोनों बहनों को गलत तरीके से छूते हुए दिखाई दे रहा है।
पुलिसकर्मी ईश्वरी द्वारा दोनों बहनों के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story