''सहारनपुर हिंसा के पीछे मायावती''
कटियार ने दावा किया था कि सहारनपुर में हालात नियंत्रित हो रहे हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 26 May 2017 2:29 PM GMT Last Updated On: 26 May 2017 2:29 PM GMT
सहारनपुर जातीय हिंसा के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने बसपा सुप्रीमों मायावति को जिम्मेदार ठहराया है।
कटियार ने आरोप लगाया है कि सहारनपुर में जो कुछ हो रहा है उसके लिए मायावति जिम्मेदार हैं। कटियार ने कहा कि मायावती चुनाव हार चुकी हैं लेकिन अब वो अगले आम चुनाव के मद्देनजर वोटों की सियासत कर रही हैं।
विनय कटियार ने कहा कि सहारनपुर में सामने आए दलित संगठन भीम आर्मी के पीछे भी मायावती भी हैं। कटियार ने बताया इस बात की पोल खुलने के बाद मायावती झूठ बोल रही हैं। उनका मानना है कि मायावती को इस रणनीति से कोई फायदा नहीं होगा।
कटियार ने दावा किया था कि सहारनपुर में हालात नियंत्रित हो रहे हैं। उन्होंने कहा था कि सरकार दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर और यूपी की जनता समझ चुकी है कि सहारनपुर हिंसा के पीछे मायावति का हाथ है।
कटियार ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल ने सहारनपुर हिंसा के बाद यूपी में राष्ट्रपति शासन की मांग की है। कटियार ने उनके ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के वक्त सहारनपुर जैसी घटनाएं रोजमर्रा की बात थीं लेकिन अग्रवाल को तब राष्ट्रपति शासन की याद नहीं आई।
कटियार ने ये बात मानी की उत्तर प्रदेश सरकार को कानून सरकार दुरूस्त करने के लिए और सख्त कदम उठाने की जरूरत है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story