इन बहनों की राखी से सजेगी पीएम मोदी की कलाई!
इन महिलाओं का मानना है कि हाथ से बनी राखी ही बहुत पवित्र होती है।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक वृद्ध आश्रम में कुछ महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए राखी बना रही हैं। उनका मानना है कि मोदी भईया को वह अपने हाथों से उनकी कलाई पर राखी बांधना चाहती हैं।
इन महिलाओं का मानना है कि हाथ से बनी राखी ही बहुत पवित्र होती है। ये राखी पीएम मोदी कि रक्षा करेगी। बता दें कि भारत-चीन के बीच तनाव का अब रक्षाबंधन के बाजार पर भी दिखने लगा लगा है।
UP: Women at an old age home in Varanasi prepare rakhis for Prime Minister Narendra Modi. pic.twitter.com/XPe2xZ5tSY
— ANI UP (@ANINewsUP) August 3, 2017
इस बार भारत के नागरिकों ने चायनीज राखी से तौबा कर ली है। जबकि महिलाओं और बच्चों में पीएम मोदी और सीएम योगी की राखी का क्रेज बना हुआ है।
इसे भी पढ़ें: भाजपा के शाह से ढाई गुना ज्यादा उनकी पत्नी की कमाई!
वहीं बाहुबली और डायमंड की राखियों से बाजार सजा हुआ है, बहने अपने भाइयों के लिए खूब खरीद रहीं हैं। बता दें कि बाजार में 2 रुपए से लेकर लाखों रुपए तक की राखी मौजूद है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App