उत्तराखंडः बाढ़ और बादल फटने से मचा कोहराम, 6 जवान सहित 25 लोग बहे
मानसरोवर यात्रा के रास्ते पर स्थित आर्मी कैंप में करीब 100 जवान थे।

उत्तराखंड में सोमवार सुबह पिथौरागढ़ जिले में कैलाश मानसरोवर यात्रा के रास्ते में बादल फटने से 6 सैनिकों समेत 25 लोगों की मौत हो गई। आपदा के कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है।
बता दें बादल फटने से आई बाढ़ से सेना का कैम्प भी बह गया। जिसके बाद से सेना खराब मौसम के बीच सघन अभियान चला रही है। बता दें कि सेना ने अभी तक 5 सैनिकों के शवो को बरामद किया है।
इसे भी पढ़े- उत्तराखंड: बादल फटने से तीन की मौत, चार सैनिक लापता
सुत्रों ने बताया सेना के 6 जवानों में एक जूनियन कमिशंड अफसर और 5 सैनिक थे। मानसरोवर यात्रा के रास्ते पर स्थित आर्मी कैंप में करीब 100 जवान थे।
स्थानीय मंगती नाले में बाढ़ का पानी आ जाने से सेना का कैम्प बह गया। वहीं अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे से सबसे ज्यादा प्रभावित मालपा गांव के लोग हुए हैं। इस गांव के करीब 15-20 लोग अभी भी तक लापता हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुकाबिक 1998 में इसी इलाके में हुए भूस्खलन में 200 लोगों की मौत हो गई थी। और 1998 में मरने वालों में मशहूर डांसर प्रतिमा बेदी भी शामिल थीं।
पिथौरागढ़ के डीएम के अनुसार मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है। आईटीबीपी, एसएसबी और सेना की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। सेना के हेलीकॉप्टर लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।
इसे भी पढ़े-कहीं घूमने का कर रहे हैं प्लान, तो यहां जाएं
रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ में मालपा और पांगला के बीच स्थित तीन पैदल यात्री पुल बह गए हैं। आपदा के कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और मंत्री प्रकाश पंत ने सोमवार शाम को आपदा प्रभावित इलाके का दौरा किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App