UP पुलिस का कारनामा, अब भैंस को किया गिरफ्तार
यूपी की बहादुर पुलिस, पौधे खाने के जुर्म में भैंस को किया गिरफ्तार

यूपी में सरकार तो बदल गई है, लेकिन भैंसे अब भी चर्चा में हैं। इस बार बात एक भैंस पर मुकदमें की है। लखीमपुर जिले की पुलिस ने भैंस पर केस कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
भैंस पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। वह वन विभाग के पौधों को नुकसान पहुंचा रही थी।
कॉलेज के मैदान में वन विभाग के पौधों को नुकसान पहुंचाती भैंस को देख पुलिस को 100 नंबर पर कॉल किया गया और पूरी सक्रियता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर पुलिस ने भैंस को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि पलिया के बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में यह भैंस दीवार फांदकर घुस गई थी, जहां बीते साल वन विभाग ने पेड़-पौधे लगाए थे।
भैंस फूल-पत्ते चबा रही थी। कॉलेज प्रशासन की कॉल के बाद पुलिस ने भैंस को गिरफ्तार कर थाने में बांध दिया। पुलिस का कहना है कि भैंस को आसानी से जमानत नहीं मिलेगी, उसके मालिक को मुचलका भरना पड़ेगा क्योंकि उसने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।
आजम के भैंस को लेकर पकड़ा था तुल
यह पहली बार नहीं है कि यूपी में भैंस के मामले ने तूल पकड़ा हो। इससे पहले यूपी में सपा सरकार में मंत्री रहे आजम खान की भैंसे चोरी हो गई थी जिसकों ढूंढने के लिए पुलिस को लगाया गया था।
कई दिनों की पड़ताल के बाद मंत्री जी की भैंसें तो मिल लो गई लेकिन पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App