सहारनपुर हिंसाः पीड़ितों के घर पहुंचे अफसर, सुनाए किस्से
गृह सचिव ने इस दौरान दोनों समुदायों के लोगों को आश्वासन भी दिया कि इस पुरे मामले में पुलिस की भूमिका की जांच की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अभी कुछ दिन पहले दलितों और ठाकुरों के बीच हुई हिंसा और मौतों के बाद अब योगी आदित्यनाथ के अफसर घर-घर जाकर लोगों से माफी मांग रहे हैं।
सरकारी अफसर लोगों से हिंसा के दौरान पुलिस की नाकामी और घटना के वक्त कोताही बरतने के लिए लोगों के सामने खेद जता रहे हैं।
इसे भी पढें- सहारनपुर हिंसा के पीछे मायावति का हाथ
आपको बता दें कि सहारनपुर में दलितों के खिलाफ हिंसा की शुुरुआत सबसे पहले शब्बीरपुर गांव से हुई थी। इसलिए गृह सचिव मणि प्रसाद मिश्रा ने यहाँ लोगों के घर-घर जाकर दोनों समुदायों के लोगों से पूरे मामले में पुलिस की नाकाम के लिए माफी भी मांगी।
गृह सचिव ने इस दौरान दोनों समुदायों के लोगों को आश्वासन भी दिया कि इस पुरे मामले में पुलिस की भूमिका के जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान अफसरों ने लोगों से मुलाकात करके शांति बनाए रखने की अपील भीं की है।
गृह सचिव मिश्रा ने कहा, “मैंने कई सरकारों के संग काम किया है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि योगी (आदित्य नाथ) बात के पक्के हैं। उन्होंने मुझे आप लोगों की समस्याएं सुनने और उनका समाधान करने के लिए भेजा है।”
इसे भी पढें- राहुल के सहारनपुर जाने पर लगी रोक, फिर भी जिद पर अड़े कांग्रेस उपाध्यक्ष
गुरुवार को सुबह पूरा सरकारी अमला सहारनपुर पहुंचा। अधिकारीयों ने लोगों से शांति बनाए रखने की और ग्रामीणों को बुद्ध के जीवन से जुड़ी कहानियों के साथ धर्मों से जुड़े कई किस्से भी सुनाए। इन किस्सों के जरिये अधिकारीयों ने लोगों को सहिष्णुता और भाईचारे का संदेश दिया।
एक सरकारी अधिकारी ने बुजुर्ग के घर पर बंधी गाय को देखकर उनसे कहा कि गाय की रोज पूजा करने और उसका दूध पीने से वो 104 साल तक जी सकते हैं। गृह सचिव मिश्रा ने इस बात के लिए माफी भी मांगी की वो एक दिन पहले केवल दलितों से मिलकर चले गए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App