उत्तर प्रदेश: मदरसों को लेकर सीएम योगी ने जारी किया ये नया फरमान
उत्तर प्रदेश में कुल 6725 मान्यता प्राप्त मदरसे हैं।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में मदरसों को लेकर एक और नया आदेश जारी किया है। योगी के इस नए आदेश के मुताबिक यूपी में चलने वाले सभी मदरसों को अब ऑनलाइन किया जाएगा।
योगी सरकार ने ये फैसला मदरसों में होने वाली धांधली रोकने के लिए लिया है। इसके लिए यूपी सरकार ने एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है।
इसे भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर मदरसों में नहीं गाया जाएगा राष्ट्रगान: मुस्लिम धर्मगुरु
जानकारी के मुताबिक इस पोर्टल से जुड़ने के बाद सभी मदरसों का पूरा ब्यौरा अब ऑनलाइन हो जाएगा। इससे किसी भी मदरसे में होने वाली धांधली का आसानी से पता चल जाएगा।
जानकारी के मुताबिक मदरसों के ऑनलाइन पोर्टल से जुड़ने के बाद इन मदरसों की शिक्षा की गुणवत्ता में काफी सुधार हो जाएगा।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 6725 मान्यता प्राप्त मदरसे हैं। इस आदेश के बाद अब इन सभी मदरसों की सारी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App