Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अमित शाह के लखनऊ पहुंचते ही SP के 3 और BSP का एक विकेट गिरा

ऐसा लगता है जैसे चारों और मोदी लहर ही चल रही है।

अमित शाह के लखनऊ पहुंचते ही SP के 3 और BSP का एक विकेट गिरा
X

बिहार में नीतीश ने जिस तरह राजद से महागठबंधन तोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया उसके बाद तो ऐसा लगता है जैसे चारों और मोदी लहर ही चल रही है।

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लखनऊ दौरे पहुंचते ही समाजवादी पार्टी के तीन और बहुजन समाजवादी पार्टी के एक एमएलसी ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।

कयास लगाए जा रहे हैं कि ये सभी दलबदलू बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। इस्तीफ़ा देने वालों में एक मुस्लिम शिया समुदाय के मशहूर नेता बुक्कल नवाब भी हैं।

सपा के विधायक ने अखिलेश यादव पर आरोप लगते हुए कहा कि अखिलेश ने कभी हमारा हालचाल नहीं लिया, एक साल से हमें परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यहां तक की जुम्मा अलविदा की दिन भी हम मुसलमानों पर लाठियां बरसाई गईं, इसी बात से दुखी होकर मैं पार्टी से अपना त्यागपत्र दे रहा है।

जबकि सपा के यशवंत सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव जी ने चीन की प्रशंसा की इसीलिए वो अपना इस्तीफ़ा दे रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि चीन की तारीफ कर अब सपा अंतर्राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा उनका इस्तीफा 'योगी जी को समर्पित' है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story