जातीय हिंसा के बीच ठाकुरों और दलितों ने मिलकर कराई दो दलित लड़कियों की शादी
शादी में शिरकत करने वाले लोगों ने ये बात मानी है कि हिंसा की वजह से क्षेत्र में तनाव है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 27 May 2017 2:22 PM GMT
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जातीय हिंसा के बीच दलितों और ठाकुरों ने भाईचारे की मिसाल पेश की। सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में ठाकुरों और दलितों ने मिलकर दो लड़कियों की शादी कराई है।
पुलिस प्रशासन के अनुसार दोनों जाति के लोगों के साथ आने से हालातों पर काबू पाया जा सकता है। शब्बीरपुर में दलित परिवार ने दो सगी बहनों की शादी बड़े धूमधाम से की गई जिसमें ठाकुर समाज के लोगों नें भी हिस्सा लिया।
जिन लड़कियों की शादी की गई है उनका नाम मनीषा और प्रीती है। शादी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शादी में शिरकत करने वाले लोगों ने ये बात मानी है कि हिंसा की वजह से क्षेत्र में तनाव है।
हालांकि शादी में कम ही लोग आए थे लेकिन गांव में शांति बरकरार है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story