हिंदू लड़की ने की मुस्लिम से शादी, फैला तनाव, लड़के के घरवालों ने छोड़ा गांव
हिंदू संगठनों का कहना है कि लड़के ने लड़की जबरन इस्लाम कबूल करवाया है।

उत्तर प्रदेश के बागपत में 22 साल की एक लड़की के मुस्लिम लड़के साथ शादी करने से विवाद हो गया है। मामला बागपत के पिचकौरा गांव का है। हालांकि लड़की ने 10 जुलाई को कोर्ट में कहा है कि उसने अपनी मर्जी से मुस्लिम लड़के से शादी की है।
शादी करने के बाद लड़की के घरवालों और कुछ हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया है। विरोध करने वाले लोग कोर्ट के बाहर तक पहुंच गए थे। इसीलिए कोर्ट ने इन दोनों को सुरक्षा मुहैया कराते हुए पुलिस को इन्हें किसी सुरक्षित जगह रखने का आदेश दिया है।
वहीं इस शादी का विरोध करते हुए हिंदू संगठनों ने लड़की वापस घर लौट आने को कहा है। इसके अलावा संगठनों ने महापंचायत बुलाने का फैसला भी लिया है।
वहीं, इस मामले की गंभीरता को देखते हुए लड़के के घर वालों ने गांव छोड़ दिया है। हिंदू संगठन का आरोप है कि लड़के ने जबरन लड़की को इस्लाम कबूल करवाया है। लड़के के घरवालों को डर है कि उग्र संगठन उनके परिवार पर हमला कर सकते हैं। लड़की एक अंडरग्रेजुएट है वहीं लड़का दिहाड़ी मजदूरी करता है। दोनों पड़ोसी थे और 25 जून को दोनों गांव से चले गए थे। लड़की के घरवालों ने उसकी शादी एक लड़के से तय कर दी गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App