सपा नेता की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
उत्तर प्रदेश में इस तरह की वारदातें प्रदेश की शासन व्यवस्था पर एक सवालिया निशान की तरह हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 May 2017 10:30 AM GMT
उत्तर प्रदेश के बलिया में बदमाशों ने समाजवादी पार्टी के एक नेता की गोली मार कर हत्या कर दी। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, कुछ बाइक सवार बदमाशों ने बलिया के गोलापुर क्षेत्र में एक सपा नेता सुमेर सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी।
Ballia (UP): SP leader Sumer Singh shot dead by motorcycle borne miscreants near Gopalpur area, last night; passerby injured,case registered
— ANI UP (@ANINewsUP) May 22, 2017
बदमाशों ने सपा नेता की हत्या की इस वारदात को रविवार रात अंजाम दिया। बदमाशों की इस फायरिंग में एक राहगीर भी घायल हो गया।
फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और पुलिस बदमाशों की तफ्तीश में जुटी है। मारे गए सपा नेता का नाम वर्तमान प्रधानपति था।
इससे पहले भी इस तरह की वारदातें सामने आ चुकी हैं। कुछ दिनों पहले ही यूपी के मेरठ में पूर्व सपा पार्षद हाजी फाको की कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।
उत्तर प्रदेश में इस तरह की वारदातें प्रदेश की शासन व्यवस्था पर एक सवालिया निशान की तरह हैं। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने यूपी में खराब क़ानून व्यवस्था को एक बड़ा चुनाव मुद्दा बनाया था।
ऐसे में ये सवाल उतना लाजिमी है कि क्या यूपी में सीएम योगी की सख्ती के बाद भी कानून व्यवस्था की बदहाली की वजह क्या है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story