Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

''2019 में भी जारी रहेगा कांग्रेस से गठबंधन''

अखिलेश ने कहा कि सपा से कांग्रेस का गठबंधन 2019 के लोकसभा और 2022 के विधानसभा चुनावों में भी रहेगा।

2019 में भी जारी रहेगा कांग्रेस से गठबंधन
X

एक दिन पहले समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा था तो वहीं अब बेटे अखिलेश यादव ने चौकाने वाला बयान दिया है।

यूपी पूर्व सीएम अखिलेश ने कहा कि सपा से कांग्रेस का गठबंधन 2019 के लोकसभा और 2022 के विधानसभा चुनावों में भी रहेगा।

अखिलेश ने आगे कहा कि आगे भी कांग्रेस से गठबंधन जारी रहेगा। 2019 के लोकसभा और 2022 के विधानसभा चुनावों में जीत के लिए जनता से मेल जोल बढ़ाया जायेगा। ताकि इन चुनावों के लिए कांग्रेस और सपा जनता के नजदीक पहुंच सके।

उरई के कालपी और कानपुर में एक निजी कार्यक्रम में पत्नी डिंपल के साथ पूर्व सीएम अखिलेश यादव पहुंचे थे।

मुलायम सिंह यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि यूपी में कांग्रेस से हाथ मिलाने पर सपा को हारना पड़ा था।

मुलायम ने कहा था कि यूपी में कांग्रेस सपा को ले डूबी। आगे कहा था कि हमारी जिंदगी बर्बाद करने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी।

कांग्रेस ने उन पर कई मामले दर्ज कराए और अखिलेश ने उसी कांग्रेस से गठबंधन किया। समाजवादी पार्टी जनता की गलती से नहीं खुद अपनी गलती से हारी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story