Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

जल्द की भंग होंगे शिया-सुन्नी वक्फ बोर्ड: योगी सरकार

बहुत जल्द दोनों बोर्ड भंग कर दिये जाएंगे।

जल्द की भंग होंगे शिया-सुन्नी वक्फ बोर्ड: योगी सरकार
X

भ्रष्टाचार के तमाम आरोपों से घिरे उत्तर प्रदेश के शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड जल्द ही भंग किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी मिलने के बाद इसकी प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।

प्रदेश के वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने आज कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों वक्फ बोर्ड भंग करने की मंजूरी दे दी है। बहुत जल्द दोनों बोर्ड भंग कर दिये जाएंगे। उन्होंने बताया कि तमाम कानूनी पहलुओं पर गौर करने के बाद दोनों बोर्ड भंग करने की प्रक्रिया शुरु की जा चुकी है।

मालूम हो कि प्रदेश के शिया वक्फ बोर्ड और सुन्नी वक्फ बोर्ड में वक्फ सम्पत्तियों की बंदरबांट के गम्भीर आरोप लगे हैं। वक्फ काउंसिल ऑफ इण्डिया द्वारा हाल में इन आरोपों की जांच में भी विभिन्न अनियमितताएं पाई गईं थीं।

शिया वक्फ बोर्ड पर लगे आरोपों की जांच में बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष वसीम रिजवी की भूमिका संदिग्ध मानी गई थी। साथ ही इसके छींटे पूर्ववर्ती सरकार में वक्फ मंत्री रहे आजम खां पर भी पडे थे। रजा ने शिया और सुन्नी बोर्ड को लेकर वक्फ काउंसिल ऑफ इण्डिया की अलग-अलग तैयार रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपी थीं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story