उत्तर प्रदेश: रामगोपाल को लोहिया ट्रस्ट से हटाया, शिवपाल का प्रमोशन
इस फैसले के बाद समाजवादी परिवार की रार एक बार फिर से सामने आ गई है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 21 Sep 2017 10:32 PM GMT
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के भीतर एक बार फिर उथल पुथल की आशंका पैदा हो गई है।
सपा के संरक्षक और लोहिया ट्रस्ट के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को अहम फैसला लेते हुए अपने भाई और सपा नेता रामगोपाल यादव को ट्रस्ट के सचिव पद से हटाकर शिवपाल यादव को सचिव बना दिया है।
लोहिया ट्रस्ट की बैठक में यह फैसला लिया गया। इस फैसले के बाद समाजवादी परिवार की रार एक बार फिर से सामने आ गई। समाजवादी पार्टी का राज्य सम्मेलन भी होना है।
इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उन्हें अब तक कोई निमंत्रण नहीं मिला है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story