अखिलेश दें अध्यक्ष पद से इस्तीफा: शिवपाल
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश को हाल ही में बीते विधानसभा चुनावों के दौरान हुए सपा-कांग्रेस गठबंधन से सीख लेनी चाहिए।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 18 April 2017 2:03 PM GMT
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव को हर तरफ से कड़वे बोल सुनने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में शिवपाल सिंह यादव ने उन्हें कहा कि अखिलेश को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद मुलायम सिंह यादव को सौंप देना चाहिए।
Akhilesh ne jo kaha, chunav se pehle, 3 mahine ho chuke hain, Netaji ko Rashtriya Adhyaksh bana den, pura ghar ek ho jaayen: Shivpal Yadav pic.twitter.com/4sGfJQCqEh
— ANI UP (@ANINewsUP) April 18, 2017
शिवपाल ने अखिलेश यादव से अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की मांग की है। शिवपाल ने कहा कि अखिलेश यादव ने बात नहीं मानी इसलिए सपा को यूपी में करारी हार का सामना करना पड़ा है।
इसे भी पढ़ें: मोदी यहां देंगे पाक को करारा जवाब
शिवपाल ने यह भी कहा कि तीन महीने हो चुके हैं और अखिलेश को बैठकर बात करनी चाहिए ताकी पार्टी और परिवार दोनों एक हो सकें।
रविवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि सपा को महागठबंधन की कोई जरूरत नहीं है। पार्टी अकेले ही जीतने में समर्थ है।
मुलायम सिंह यादव ने यह भी कहा कि अखिलेश को हाल ही में बीते विधानसभा चुनावों के दौरान हुए सपा-कांग्रेस गठबंधन से सीख लेनी चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story