गौ हत्या रोकने के लिए शिया मुस्लिमों ने बनाया ''शिया गौ-रक्षा दल''
शिया समुदाय के लोगों ने ''शिया गौ-रक्षा दल'' नाम से एक संगठन बनाया है। संगठन का उद्देश्य है कि इस मुद्दे पर लोगों को शिक्षित और जागरूक किया जाएगा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 8 April 2017 2:21 AM GMT
उत्तर प्रदेश में गाय की कत्ल को रोकने के लिए शिया समुदाय के लोगों ने 'शिया गौ-रक्षा दल' नाम से एक संगठन बनाया है। संगठन का उद्देश्य है कि इस मुद्दे पर लोगों को शिक्षित और जागरूक किया जाएगा।
Lucknow: Group of Shia Muslims have formed a 'Shia Gau Raksha Dal' in UP, say will work towards educating people on the issue pic.twitter.com/QeNb0Nb0BS
— ANI UP (@ANINewsUP) April 7, 2017
गौ रक्षा दल की स्थापना के मौके पर शिया मुस्लिमों ने कहा कि हमारा संगठन घर-घर जाकर गायों की कत्ल रोकने के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे।
बता दें कि इससे पहले लखनऊ में बुधवार को ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की कार्यकारिणी मीटिंग में शिया धर्मगुरुओं ने गोकशी को मुसलमानों के लिए हराम बताते हुए इस पर रोक लगाने की मांग रखी थी।
मीटिंग में फैसला किया गया कि भारत में गो मांस खाना और गो हत्या करना हराम है। शिया पर्सलन लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना मिर्जा मोहम्मद अशफाक की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी मीटिंग में योगी सरकार के स्लाटर हाउसों को लेकर किए गए फैसले का स्वागत किया गया था।
मीटिंग में गो-हत्या के साथ ही तीन तलाक का जमकर विरोध हुआ। बोर्ड के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक स्वर से मांग रखी थी कि तीन तलाक की कुप्रथा को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार सती प्रथा जैसा सख्त कानून बनाए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story