शताब्दी एक्सप्रेस कपलिंग टूटी, दो हिस्सों में बंट गई ट्रेन
यह हादसा अलीगढ़ के बीच कमालपुर गांव में हुआ है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 2 Aug 2017 3:32 PM GMT
उत्तर प्रदेश के खुर्जा में बुधवार सुबह एक ट्रेन हादसा होने से टल गया। नई दिल्ली से लखनऊ जा रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की कपलिंग टूटने से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई।
जिसके चलते ट्रेन के 6 डब्बे अलग हो गए। लेकिन इस हादसे से किसी भी यात्री या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हादसे के बाद मौके पर आरपीएफ, जीआरपी और स्थनीय पुलिस पहुंच गई है।
इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: CM योगी से आश्वासन के बाद स्कूलों में लौटेंगे शिक्षामित्र, आंदोलन स्थगित
जांच के बाद सामने आया कि 6 डब्बों को ही कपलिंग के जरिए जोड़ा गया था। रेल कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद डब्बों को जोड़ा जिसके बाद गाड़ी को रवाना किया गया। इस दौरान कई घंटों तक रेल यातायात बाधित रही।
जानकारी के लिए बता दें कि शताब्दी एक्सप्रेस बुधवार सुबह दिल्ली से रवाना हुई थी। शताब्दी एक्सप्रेस बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन और अलीगढ़ के बीच कमालपुर गांव पहुंची तब हादसा हुआ।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story