Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सहारनपुर में फिर भड़की हिंसा, CM ने बुलाई आपात बैठक

मायावती के सहारनपुर पहुंचने से पहले दलितों ने राजपुतों के घर पर आगजनी और पत्थरबाजी की थी।

सहारनपुर में फिर भड़की हिंसा, CM ने बुलाई आपात बैठक
X

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जातीय हिंसा एक बार फिर से भड़क गई है। मंगलवार को बसपा प्रमुख मायावती के सहारनपुर दौरे के बाद शब्बीरपुर गांव से सटे चंद्रपुरा में राजपुत और दलित भीड़ गए।

दोनों जातियों के बीच संघर्ष के दौरान एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गए हैं। बता दें कि मायावती के सहारनपुर पहुंचने से पहले दलितों ने राजपुतों के घर पर आगजनी और पत्थरबाजी की थी।

मायावती के जाते ही राजपुत समाज के लोक फिर से हरकत में आ गए। राजपुतों ने तलवारें निकाल ली। तलवारबाजी में घायल हुए दो दलितों की हालात गंभीर बनी हुई है।

आपको बता दें कि इस घटना के बाद सहारनपुर के ज़िलाधिकारी और एसएसपी समेत तमाम आला अधिकारी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। मुजफ्फरनगर व शामली से फायर ब्रिगेड की गाड़ी व पीएसी बुलाई जा रही है।

वहीं मायावती के सहारनपुर पहुंचने पर इस कार्यक्रम में शामिल होने गए लोगों पर लौटते वक्त इनकी गाड़ियों पर गोलीबारी की गई। इस गोलीबारी में 2 लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपात बैठक बुलाई है।

वहीं एडीजी आनंद कुमार ने बताया कि दो पक्षों के लोगों की आपसी लड़ाई हिंसा में तब्दील हो गई।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story