Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सहारनपुर मुठभेड़: पांच बदमाश गिरफ्तार, 2 पुलिसकर्मी घायल

वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस दल ने गागलहेडी तिराहे पर उनका घेराव किया।

सहारनपुर मुठभेड़: पांच बदमाश गिरफ्तार, 2 पुलिसकर्मी घायल
X

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में आज अल-सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी और दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस में पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलु कुमार ने बताया कि आज तड़के बिहारीगढ़ क्षेत्र में बदमाश एक व्यक्ति से बाइक और 15 हजार रुपए लूटकर भाग रहे थे। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस दल ने गागलहेडी तिराहे पर उनका घेराव किया।

इसे भी पढ़ें: अब इनके नाम पर होगा मुगलसराय स्टेशन का नाम!

उन्होंने बताया, 'बदमाशों ने पुलिस दल पर गोलीबारी की और जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।'

कुमार ने बताया, 'मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी है, जबकि दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है।'

उन्होंने बताया, 'घायल पुलिसकर्मियों सुहेल खान (30) और मोहित कुमार (28) का उपचार चल रहा है। घायल हुए दोनों बदमाश भी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।'

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story