Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

कानपुर के ये लड़के घाटी में बरसाएंगे पत्थर

विडियो में लोग वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं।

कानपुर के ये लड़के घाटी में बरसाएंगे पत्थर
X

उत्तर प्रदेश के कानपुर में लोगो को पत्थरबाजी की ट्रेनिंग दी जा रही है। कानपूर में ये काम एक धार्मिक संस्था ‘जन सेना’ कर रही हैं। जनसेना का मकसद हैं कि ये लोग घाटी में जाकर भारतीय सेना की मदद कर सके।

लोगो को पत्थरबाजी की ट्रेनिंग देने का इस संस्था का मकसद ये हैं कि ये लोग कश्मीर घाटी में प्रदर्शनकारियों का सामना कर पाएं।

जनसेना के प्रमुख चैतन्य महापुरी ने कहा कि पत्थरबाज भारत की एकता को नुकसान पहुंचा रहे है और उन्हें सबक सिखाना जरुरी है।

चैतन्य महापुरी ने बताया कि वो इनमें से करीब 1000 लोगों को घाटी में पत्थरबाजों से निपटने के लिए 7 मई को कश्मीर भेजेंगे।

बताया जा रहा है कि महापुरी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इजाज़त भी ले ली हैं। ये लोग घाटी में सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाएंगे और पत्थरबाजों को पकड़ने में सेना की मदद करेंगे।

सबसे खास बात ये हैं कि पत्थरबाजी में ट्रेनिंग लिए हुए ये जवान घाटी में अपने साथ पत्थर से भरा एक ट्रक भी ले जाएंगे।

आपको बता दें कि कुछ समय पहले लोगों को पत्थरबाजी की ट्रेनिंग देते हुए साधुओं का एक वीडियो भी सामने आया है।

इस विडियो में लोग वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगा रहे हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story