चोटी काटने की अफवाह फैलाने के आरोप में चाचा और ताऊ गिरफ्तार
सम्भल में एक 10 साल की लड़की की चोटी काटने का मामला सामने आया है।

इन दिनों हरियाणा और दिल्ली में महिलाओं की चोटी काटने की अफवाह पूरी तरह डर का माहौल बना रखा है। लेकिन अब ये अफवाह उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले में भी पहुंच गई है। सम्मभ में एक 10 साल की लड़की की चोटी काटने की अफवाह सामने आई है।
चोटी काटने की अफवाह फैलाने के आरोप में पुलिस ने लड़की के चाचा और ताऊ को गिरफ्तार कर लिया है। एनवीटी की रिपोर्ट के मुताबिक, थाना प्रभारी ने बताया कि बीती रात जेरोई हयातनगर गांव में पुष्पा नाम की लड़की की चोटी काटने की सूचना मिली थी।
ये भी पढ़ें - चोटी काटने का मामला अब यूपी पहुंचा, आशंका में दलित महिला की हत्या
पुलिस ने यह भी बताया कि इस मामले में अफवाह फैलाने के आरोप में लड़की के चाचा भिकन और ताऊ नंद किशोर के खिलाफ धारा 151 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि अभी बीते दिनों ही यूपी के आगरा में एक दलित बुजुर्ग महिला को चोटी काटने के आरोप में गांव में पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। इन दिनों पूरे उत्तर भारत में चोटी काटे जाने का भय का माहौल बना हुआ है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App