लालू पर ''लाल'' JDU, कहा- 80 सीटों का घमंड ना करे
नीतीश कैबिनेट में तेजस्वी यादव के इस्तीफा देने के बाद इस पद पर किसी को नियुक्त नहीं किया जाएगा।

लालू प्रसाद यादव के परिवार पर सीबीआई के छापों के बाद से उनका परिवार विपक्ष के निशाने पर है।
बिहार में डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के आरोप के बाद राज्य में सियासी बवाल बढ़ता जा रहा है।
महागठबंधन के दो अहम राजनीतिक दल जेडीयू और आरजेडी में इस मसले पर आरोप-प्रत्यारोप जारी है।
Satta ka lalach humein ratti bhar nahi hai. 5min nahi lagega satta chhodne mein, lekin siddhanto se samjhauta nahi kar sakte: Ajay Alok, JDU pic.twitter.com/2TqnQBDKhx
— ANI (@ANI_news) July 14, 2017
इसीबीच जेडीयू ने एक बार फिर लालू परिवार को चेतावनी दी है कि उन्हें 80 विधायकों का घमंड करने के बजाय उप मुख्यमंत्री तेजस्वी पर लगे आरोपों पर सफाई देनी चाहिए।
जेडीयू नेता अजय अलोक ने कहा कि हमें सत्ता का लालच नहीं है, 5 मिनिट नहीं लगेंगे सत्ता छोड़ने में। अलोक ने आगे कहा कि हम सिद्धांतों से समझोता नहीं करेंगे।
इसे भी पढ़ें- मोदी ने लालू पर कसा तंज, कहा- उन्हें अपने बच्चों के नाम तक नहीं पता
सूत्रों के मुताबिक नीतीश कैबिनेट में तेजस्वी यादव के इस्तीफा देने के बाद इस पद पर किसी को नियुक्त नहीं किया जाएगा। इस पद को खाली रखा जाएगा।
हालांकि ऐसी जानकारी है कि बाकी के सभी राजद के मंत्री नीतीश मंत्रिमंडल में बने रहेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App