जेवर रेप पीड़िताओं का दर्द: पढ़कर कांप जाएगी आपकी रूह
टूट चुकी महिलाओं का कहना है कि अब वो ऐसी जिंदगी का क्या करेंगी।

जेवर बुलंदशहर हाईवे पर इंसानियत को तार-तार कर देने वाली घटना के बाद पीड़िताओं का दर्द साफ-साफ झलक रहा है। पीड़ित महिलाओं ने अपनी जुबान से दर्द बयां करते हुए कहा कि इससे अच्छा होता वो हमें मार देते।
उन्होंने बताया कि हमलावरों ने उनके बच्चों के सामने उनसे हैवानियत की। बाल खिंचते हुए एक किलोमिटर तक ले जाने के बाद जब हमलावरों का दिल नहीं भरा तो उन लोगों ने बारी–बारी महिलाओं से रेप किया।
हैवानियत की हद पार कर चुके बदमाशों ने पीड़िताओं के कान भी काट लिए थे। गले और चेहरे को भी जख्मी कर दिया था। उन्हें जुतो और सरिए से भी मारा गया था। इस घटना के बाद बुरी तरह से टूट चुकी महिलाओं का कहना है कि अब वो ऐसी जिंदगी का क्या करेंगी।
बदमाशों ने नहीं सुनी गुहार
पीड़ित महिलाओं ने कहा कि वो रूपए ,जेवर सबकुछ देने को तैयार थीं, लेकिन हैवानों के सिर पर तो हवस का भूत सवार था। सबकुछ छीनने के बाद भी उनके रिशतेदार शकील की जान ले ली। शकील का गुनाह सिर्फ इतना थी कि उसने इस घटना का विरोध किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App