Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

माउंट एवरेस्ट फतेह करने वाले लापता भारतीय की मौत

रवि कुमार ने शनिवार की दोपहर माउंट एवरेस्ट की 8,848 मीटर की ऊंचाई नापी थी।

माउंट एवरेस्ट फतेह करने वाले लापता भारतीय की मौत
X

माउंट एवरेस्ट पर लापता हुए 27 वर्षीय भारतीय पर्वतारोही की विश्व की सबसे ऊंची चोटी फतह करने के बाद लौटते समय करीब 200 मीटर नीचे गिरने से मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रहने वाले रवि कुमार की 8,200 मीटर की ऊंचाई, जिसे चर्चित रुप से बालकनी के तौर पर जाना जाता है, से गिरने से मौत हो गई। रवि कुमार ने शनिवार की दोपहर माउंट एवरेस्ट की 8,848 मीटर की ऊंचाई नापी थी।

वहीं शिविर में उनका पर्वतारोही गाइड लाकपा वांग्या शेरपा भी बेहोश पाया गया। उतरते वक्त कुमार और उनके गाइड बिछुड़ गए थे। ‘बालकनी पहाड़ी' दक्षिणी शिखर पर चढ़ने से पहले पर्वतारोहियों का आखिरी विश्रामस्थल होती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story