70 साल की विदेशी महिला से दरिंदगी, मारपीट
पीडिता वाराणसी में शूलटंकेश्वर की एक सामाजिक संस्था में एक कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रही हैं।

संस्कारों की थाती सहेजे शहर बनारस में एक फ्रांसीसी महिला के साथ बलात्कार के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यह फ्रांसीसी महिला एक सामाजिक संस्था के लिए काम करती थी।
विदेशी महिला के साथ बलात्कार की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन आरोपी की तलाश में जुट गया है। वारदात की जानकारी होने पर एसपी ग्रामीण और सीओ सदर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस की एक टुकड़ी तो पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल ले कर गई, तो वहीँ दूसरी टुकड़ी की तलाश में मिर्जापुर रवाना हो गई।
उल्लेखनीय है कि बलात्कार पीड़िता की लगभग 70 साल की बुजुर्ग फ्रांसीसी महिला है। पीडिता वाराणसी में शूलटंकेश्वर की एक सामाजिक संस्था में एक कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रही हैं।
पीड़िता पिछले 40 साल से बनारस में रह रही हैं, लेकिन उनके पास अब भी फ्रांस की ही नागरिकता है। पीड़िता संस्था के पास ही एक किराए के मकान में रहती थी, जिसकी चौकीदारी में उसने चुनार मिर्जापुर के ओमप्रकाश को नियुक्त किया था।
28 जून की रात चौकीदार ओमप्रकाश ने ही पहले महिला से मोबाईल छीन कर मारपीट और बलात्कार किया और बाद में फरार हो गया। पुलिस को बलात्कारी को पकड़ने में सफलता मिली और आरोपी अब हिरासत में है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App