72 घंटे में खोज निकाली 27 लापता लड़कियां
इस काम में लापरवाही बरतने के लिए 8 सब इंस्पेक्टरों का पहले ही पुलिस लाइन्स में तबादला किया जा चुका है और समान रैंक के 24 अन्य को बेहतर प्रदर्शन के लिए 48 घंटों का वक्त दिया गया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 18 April 2017 12:41 PM GMT
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पुलिस ने सख्त निर्देश मिलने के बाद दर्जनों लापता लड़कियों को ढूंढ निकाला है। एसपी सीटी केबी सिंह ने इलाके के पुलिसवालों को अलग-अलग थानाक्षेत्रों से गायब हुईं 39 लड़कियों के पेंडिंग मामलों को निपटाने के निर्देश दिए जिसके बाद पुलिस ने चंद घंटों के भीतर 27 लड़कियां खोज निकाली।
उल्लेखनीय है कि पुलिस ने इन लड़कियों को खोज निकालने के लिए सिर्फ 72 घंटे का समय लिया। अन्य 12 लड़कियों की खोज अभी जारी है।
इसे भी पढ़ें: शराबियों ने लूटा ठेका, दर्ज हुआ मामला
गौरतलब है कि इस काम में लापरवाही बरतने के लिए 8 सब इंस्पेक्टरों का पहले ही पुलिस लाइन्स में तबादला किया जा चुका है और समान रैंक के 24 अन्य को बेहतर प्रदर्शन के लिए 48 घंटों का वक्त दिया गया है।
ये 39 मामले धारा 363(किडनैपिंग) और 366(किडनैपिंग, शादी के लिए मजबूर किए जाने) के तहत पेंडिंग थे। इनमें से कुछ केस ऐसे भी थे जो की 2015 और 2016 के थे जिनका निपटारा अब तक नहीं किया गया था।
लापता लड़कियों में से दो को 30 किमी की दूरी से बचाया गया, तीन को 55 किमी दूर से खोज निकाला गया। दूसरी ओर एक लड़की को चंडीगढ़ से वापस लाया गया और दो को इलाहाबाद से।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 'बचाई गईं ज्यादातर लड़कियां नाबालिग हैं। इनमें से कई अपनी मर्जी से घर से भागी थीं और अपनी पसंद के लड़के से शादी रचाना चाहती थीं। जिन लड़कों के साथ ये भागीं थीं, उनके खिलाफ भी नाबालिग की किडनैपिंग का केस दर्ज किया जाएगा।'
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story