लखनऊ मेट्रो ठप विवादः समाजवादियों ने किया हंगामा, पुलिस ने बरसाई लाठी
लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मंगलवार को मेट्रो की शुरुआत की गई लेकिन पहले दिन से ही लखनऊ मेट्रो से जुड़ी कोई न कोई खबर सामने आ रही है। लखनऊ मेट्रो के शुरूआत के पहले दिन ही मेट्रो में आई खराबी के कारण यात्रा के बीच में ही यात्रियों को उतरना पड़ा और करीब 20 मिनट तक मेट्रो को ठीक किया गया।
इसे भी पढ़ें: शिक्षामित्रों को योगी का बड़ा तोहफा, अब मिलेगी इतनी सैलरी
आज लखनऊ मेट्रो में सफर करने जा रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस के डंडे खाने पड़े। लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया।
Lathicharge by Police on Samajwadi Party workers in Lucknow's Transport Nagar. SP workers claim they were stopped from boarding #metro pic.twitter.com/bZ6PUTzzUH
— ANI UP (@ANINewsUP) September 6, 2017
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का ये आरोप था कि उनको मेट्रो में सफर करने से रोका गया जिसका विरोध करने पर पुलिस ने उनपर लाठीचीर्ज करना शुरू कर दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App