Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

यूपी विधानसभा: राज्यपाल से बदसलूकी!

राज्यपाल राम नाइक के सदन में आते ही विपक्ष ने राज्यपाल वापस जाओ कस नारे लगाए।

यूपी विधानसभा: राज्यपाल से बदसलूकी!
X

उत्तर प्रदेश में आज से नए विधानसभा सत्र की शुरूआत हुई। उत्तरप्रदेश विधानसभा के पहले सत्र में नई सरकार के आने के बाद राज्यपाल राम नाइक भाषण दे रहे थे। राज्यपाल के अभिभाषण से पहले ही विपक्ष के नेताओं ने सदन में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विरोध में सदन में सीटी बजाई ताकी राज्यपाल की आवाज सुनाई न दे और साथ ही राज्यपाल राम नाइक पर कागज भी फेंके। उल्लेखनीय है कि विधानमंडल के सत्र की शुरूआत दोनों सदनों की संयुक्त बैठक से हुई।
राज्यपाल राम नाइक के सदन में आते ही विपक्ष ने राज्यपाल वापस जाओ का नारा लगाना शुरू कर दिया। गौरतलब है कि विपक्षी दलों ने कागज के गोले बनाकर राज्यपाल पर फेंके।
राज्यपाल राम नाइक दोनों सदनों का संयुक्त अधिवेषन संबोधित कर रहे थे उसी बीच समाजवादी नेता लगातार सीटियां बजाने लगे। इसी दौरान उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पीछे खड़े होकर मुस्कुरा रहे हैं। बता दें कि ये विधानसभा और विधान परिषद का संयुक्त सत्र है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story