2019 चुनाव से पहले अयोध्या में शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण: साक्षी महाराज
साक्षी महाराज ने कहा सुप्रीम कोर्ट का आदेश 2019 के चुनाव से पहले आ सकता है।

उत्तर प्रदेश में राम मंदिर का निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर से राजनीतिक गर्माहट शुरू हो गई है। बता दे उन्नाव से भाजपा सांसद व फायर ब्रांड नेता साक्षी महाराज ने कहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
जिसके बाद उन्होंने कहा मुस्लिम समुदाय आकर अपना निर्णय सुनाएं या फिर लोकसभा ही कोई प्रस्ताव पास करें। बता दे सुप्रीम कोर्ट ने भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की याचिका पर राम मंदिर की सुनवाई जल्द से जल्द करने का निर्णय लिया है।
इसे भी पढ़ें: भाजपा विधायक मथुरा प्रसाद पाल का निधन
साक्षी महाराज ने कहा सुप्रीम कोर्ट का आदेश 2019 के चुनाव से पहले आ सकता है, फिर मुस्लिम समुदाय आगे आकर अपना निर्णय सुना दे।
उन्नाव स्थित अपने आवास पर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने पत्रकारों से बताचीत में कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माम की सुनवाई के लिए याचिका दायर की है।
इसे भी पढ़ें: 2019 विधानसभा चुनाव जीतने के लिए BJP ने चला 'नागा-दलित' दांव!
जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी इस याचिका पर सकारात्मक निर्णय दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बहुत जल्द राम मंदिर के निर्माण को लेकर जल्द सुनवाई होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App