अब इनके नाम पर होगा मुगलसराय स्टेशन का नाम!
1968 में रेल यात्रा के दौरान मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर पं दीनदयाल उपध्याय मृत पाए गए थे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 4 July 2017 11:36 AM GMT
उत्तर प्रदेश के मुगलसराय स्टेशन का नाम बदल सकता है। इस स्टेशन का नाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक पंड़ित दीनदयाल उपध्याय के नाम पर रखने के राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार तेजी से विचार कर रही है।
इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान ने ग्लोबल आतंकी सलाहुद्दीन को दी 3 लेयर सुरक्षा
केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से हमें मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलने का प्रस्ताव मिला है। अभी इसपर विचार किया जा रहा है। इस बारे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पिछले महीने फैसला किया था। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के प्रस्ताव पर निर्णायक कार्रवाई के पहले गृह मंत्रालय की मंजूरी जरूरी है।
उल्लेखनीय है कि 1968 में रेल यात्रा के दौरान मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर पं दीनदयाल उपध्याय मृत पाए गए थे। मुगलसराय रेलवे स्टेशन पूर्वी भारत को पूर्वोत्तर राज्यों से जोड़ता है। यह देश का चौथा सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है। राज्य सरकार इस स्टेशन का नाम दीनदयाल नगर करना चाहता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story