रेप के आरोपी गायत्री प्रजापति से जेल में मिले मुलायम
मुलायम ने संवाददाताओं से कहा कि प्रजापति निर्दोष हैं।

समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति से मुलाकात करने आज जिला कारागार गए। प्रजापति गैंगरेप के आरोप में जेल में बंद हैं।
गायत्री प्रजापति से मुलाकात के बाद मुलायम सिंह ने उसे निर्दोष बताया। मुलायम ने संवाददाताओं से कहा कि प्रजापति निर्दोष हैं।
मुलायम ने आरोप लगाया कि उनके साथ आतंकवादियों जैसा सलूक किया जा रहा है। ‘मैं प्रधानमंत्री से मुलाकात करूंगा और अगर आवश्यकता पड़ी तो राष्ट्रपति से भी मिलूंगा और उन्हें इस बारे में अवगत कराऊंगा।'
इसे भी पढ़ें- खुलासा: गायत्री प्रजापति की जमानत के लिए हुई थी 10 करोड़ की डील
उन्होंने कहा कि पुलिस के पास प्रजापति के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। उसके खिलाफ साजिश की जा रही है। आज मुलायम करीब घंटे भर प्रजापति के साथ रहे।
मुलायम कल ही प्रजापति से मिलने कारागार गए थे लेकिन मुलाकात की अनुमति नहीं मिली क्योंकि कल ईद का अवकाश था।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति को रेप के एक मामले में पहले जमानत मिल गई थी। लेकिन बाद ने इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उनकी जमानत रद्द कर दी थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App