''मुलायम करेंगे सेक्युलर मोर्चे का नेतृत्व''
शिवपाल यादव ने अपने एक बयान में कहा था कि अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सपा संरक्षक मुलायमसिंह यादव ने एक बड़ा बयान दिया हैं। सपा नेता ने कहा है कि वो समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगे।
Neta ji ko unka sammaan vapas dilane, aur Samajawadion ko ek saath laane ke liye is morche ka jald hi ailaan hoga:Shivpal Yadav to ANI
— ANI UP (@ANINewsUP) May 5, 2017
उन्होंने कहा कि देश में सांप्रदायिक शक्तियों से लड़ने के लिए यह जरुरी है। शिवपाल ने कहा कि इस समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का नेतृत्व मुलायम सिंह यादव करेंगे।
शिवपाल ने अपने एक बयान में कहा कि देश में सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए यह जरुरी है कि एक सेक्युलर मोर्चे का गठन किया जाए और उसका नेतृत्व पूर्व सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को सौप दिया जाए।
आपको बता दें कुछ दिन पहले ही शिवपाल यादव ने अपने एक बयान में कहा था कि अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
शिवपाल ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले दिए अखिलेश के एक बयान का हवाला देते हुए कहा था कि अब अखिलेश को पार्टी प्रमुख का पद छोड़ देना चाहिए।
शिवपाल ने कहा कि चुनाव से पहले अखिलेश ने वादा किया था कि वो तीन महीनो के बाद पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ देंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App