मुलायम बोले, यूपी में ले डूबी कांग्रेस
मुलायम ने एक बार फिर कहा कि उनके मना करने के बावजूद अखिलेश यादव ने कांग्रेस से गठबंधन किया।

एक महीने पहले पांच राज्यों में हुए चुनाव में उत्तर प्रदेश में अपनी सत्ता गवाह चुकी समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह पार्टी की हार का ठिकरा कभी अखिलेश तो कभी कांग्रेस पर फोड़ रहे हैं।
Congress ko musalmaan vote nahi de sakta ab bhi, masjid Congress ke sarkar mein giri hai: Mulayam Singh Yadav in Mainpuri pic.twitter.com/XU56GSPmIH
— ANI UP (@ANINewsUP) May 7, 2017
मुलायम सिंह यादव ने रविवार कहा कि उनके मना करने के बावजूद अखिलेश यादव ने कांग्रेस से गठबंधन किया।
उन्होंने आगे कहा कि हमारी जिंदगी बर्बाद करने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस ने उन पर कई मामले दर्ज कराए और अखिलेश ने उसी कांग्रेस से गठबंधन किया। समाजवादी पार्टी जनता की गलती से नहीं खुद अपनी गलती से हारी है।
तो वहीं दूसरी तरफ मुलायम ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर भी जमकर निशाना साधा। मुलायम ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी ने एक भी वादा पूरा नहीं किया, झूठ बोलकर जनता को ठगा।
आगे कहा कि 15 लाख रुपये हर खाते में डालने का वादा कर सत्ता में आए लेकिन 15 हजार भी किसी खाते में आजतक नहीं पहुंचे।
बता दें कि मुलायम सिंह यादव शहीद धर्मेन्द्र यादव की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में आज करहल के ग्राम जुनेसा पहुंचे थे।
इससे पहले शिवपाल ने बीते शुक्रवार को समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नाम से अलग पार्टी बनाने की अधिकारिक घोषणा की थी और मुलायम को उस पार्टी का अध्यक्ष बनाया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App