MRI मशीन में फंसी पिस्टल, हेड कॉन्सटेबल सस्पेंड
डॉक्टर ने बताया कि एमआरआई रूम के बाहर साफ शब्दों में लिखा रहता है कि किसी भी तरह की लोहे से बनी चीज अंदर ना ले जाएं।

उत्तरप्रदेश के मंत्री सत्यदेव पचौरी अपना एमआरआई कराने राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल पहुंचे, इस दौरान उनके साथ उनका सुरक्षाकर्मी भी अंदर जा पहुंचा।
मशीन की रेंज में आते ही उनके सुरक्षा कर्मी की पिस्टल जाकर मंशीन में चिपक गई। जिसके बाद जोरदार आवाज के साथ मशीन बंद हो गई। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस अधिकारी ने तैनात हैड कॉन्स्टेबल मुकेश चंद्र शर्मा को सस्पेंड कर दिया है।
डॉक्टर्स का कहना है कि मशीन में आई खराबी को ठीक होने में करीब 10 दिन का समय लगेगा। हॉस्पिटल के डॉक्टर दीपक मालवीय ने बताया कि मंत्री सत्यदेव पचौरी को शुक्रवार शाम को भर्ती कराया गया था। उनकी ब्लडप्रेशर कम होने की वजह से तबियत खराब हुई थी।
ये भी पढ़े- अस्पताल में योगी के लिए लगे 20 कूलर, सीएम के जाते ही कूलर हटाए
डॉक्टर ने बताया कि एमआरआई रूम के बाहर साफ शब्दों में लिखा रहता है कि किसी भी तरह की लोहे से बनी चीज अंदर ना ले जाएं। क्योंकि एमआरआई मशीन में हाई पॉवर मैग्नेट होता है। इसी वजह से पिस्टल मशीन में चली गई।
इस दौरान हॉस्पिटल के टैक्नीशियन ने ध्यान नहीं दे पाया और मंत्री का गनर अंदर चला गया। उन्होंने बताया कि एमआरआई मशीन को ठीक होने में अभी करीब 10 दिन लग जाएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App