नहीं मिली एंबुलेंस तो भांजी के शव को कंधे पर लेकर तय किया 10 किलोमीटर का सफर
सोमवार को दोपहर 1 बजे पूनम की मौत हो गई।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 14 Jun 2017 11:06 AM GMT
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सात माह की बच्ची की मौत हो जाने के बाद एक सरकारी अस्पताल ने उसके परिवार वालों को एंबुलेंस की सुविधा देने से इंकार कर दिया। इसके बाद बच्ची के मामा ने साईकिल से10 किलोमीटर तक शव को कंधे पर रखकर सफर तय किया।
बच्ची का नाम पूनम है और वो सिराथू तहसील के मलाकसद्दी गांव के अनंत कुमार की बेटी थी। सोमवार सुबह उल्टी, दस्त होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पिता पैसों का इंतजाम करने इलाहाबाद चले गए। पूनम के मामा बृजमोहन उसका ख्याल रख रहे थे।
सोमवार को दोपहर 1 बजे पूनम की मौत हो गई।परिवार वालों के पास उसे घर ले जाने का कोई साधन नहीं था, उन्होंने अस्पताल प्रशासन से एंबुलेंस की मांग की लेकिन उन्हें वो सुविधा नहीं दी गई। जिसके बाद बृजमोहन ने साईकिल उधार पर लेकर 10 किलोमीटर तक का सफर बच्ची के शव को कंधे पर रखकर तय किया।
इसे पढ़कर आप सोच में पड़ गए होंगे कि क्या लोगों में इंसानियत सच में खत्म हो गई है।डीएम ने इसकी मजिस्ट्रेट जांच के आदेश के साथ ही सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय, घटना के समय ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर व एंबुलेंस पर केस दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story