Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

शर्मनाक! घी से भी सस्ता बिक रहा है बच्चों का खून

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

शर्मनाक! घी से भी सस्ता बिक रहा है बच्चों का खून
X

यूपी के पीलीभीत में पुलिस ने एक व्यक्ति को एक नाबालिग लड़के का खून निकालते पकड़ा है, जबकि दरिंदे एक और नाबालिग का भी खून निकालने की तैयारी में थे।

जैसे ही पुलिस ने धरपकड़ शुरू की आरोपी का एक साथी मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शाम को शहर कोतवाल देशपाल सिंह को सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद के एक मकान में अवैध रूप से कुछ लोग खून निकालने का धंधा करते हैं। इस समय भी दो नाबालिग बच्चों का खून निकालने की तैयारी है।

कोतवाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर छापा मारा। उस समय मकान मालिक जाकिर एक नाबालिग लड़के का खून निकाल रहा था। दूसरे लड़के का भी खून निकालने का सामान वहीं रखा हुआ था। पुलिस ने जाकिर को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन उसका एक साथी छत से कूदकर फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें: लड़की पैदा होने पर देवर ने भाभी को हॉकी से पीटा

आरोपी शहर के एस.एस हॉस्पिटल का कर्मचारी है। कोतवाल देशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि जिसका खून निकाला जा रहा था उससे 500 रुपये में लेकर दूसरे को 1000 रुपये में बेचा जाना था। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में कई महत्वपूर्ण सूचनाये सामने आई हैं।

इस कार्य में बड़ा गिरोह कार्य कर रहा है। आरोपी ने कई साथियों के नाम भी कबूले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी जाकिर ने जो छह साथियों के नाम पुलिस को बताये हैं वे भी किसी न किसी बड़े अस्पताल या जाँच केन्द्रों से जुड़ें हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story