MP महेंद्र नाथ पांडेय को मिली UP BJP की कमान
सांसद महेंद्र नाथ पांडेय यूपी बीजेपी के 14वें प्रदेश अध्यक्ष होंगे।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री और चंदौली जिले से सांसद महेंद्र नाथ पांडेय को भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
सांसद महेंद्र नाथ पांडेय राज्य के डिप्टी सीएम और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की जगह लेंगे। इससे पहले यूपी में पिछले पांच महीने से प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली था।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तरफ से महेंद्र नाथ पांडेय पर मुहर लगने के बाद पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने इसकी घोषणा की।
आपको बता दें कि पांडेय का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद ही करीबी लोगों में शुमार है। जब भी पीएम मोदी वाराणसी के दौरे पर जाते हैं तो उन्हें उनके साथ जरूर देखा जाता है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नजदीकियों के चलते ही उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल के दूसरे चरण के विस्तार में मानव संसाधन राज्यमंत्री बनाया गया था।
इसे भी पढ़ें:- योगी के राज में बच्चों पर कहर, टीचर ने उधेड़ी खाल
ऐसा रहा महेंद्र नाथ पांडेय का राजनीतिक सफरः-
उन्होंने छात्र जीवन से ही विद्यार्थी परिषद में संगठन मंत्री तथा पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में भी काम किया। पाण्डेय पहली बार 1991 में गाजीपुर के सैदपुर से विधायक चुने गए। इसके बाद दोबारा वह 1996 में विधायक हुए। 1997 में वह मिनिस्टर आफ स्टेट हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट बनाए गए।
1998 में उन्हें स्वतंत्र प्रभार का राज्यमंत्री बनाया गया। 2000 से 2002 तक पंचायती राज मंत्री के पद पर आसीन रहे। इसके बाद वह कई चुनाव हारे लेकिन, 2014 के लोकसभा चुनाव में 16वीं लोकसभा के लिए चंदौली से चुने गए।
देखें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की पूरी लिस्टः-
आपको बता दें कि बीजेपी की स्थापना 1980 में की गई थी। वहीं उत्तर प्रदेश में इसके पहले अध्यक्ष माधवकांत त्रिपाठी थे। त्रिपाठी के बाद यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह, राजेंद्र कुमार गुप्त, केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र दो बार, राजनाथ सिंह, ओम प्रकाश सिंह, विनय कटियार, केसरी नाथ त्रिपाठी, रमापतिराम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, लक्ष्मीकांत वाजपेयी और केशव प्रसाद मौर्य बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बने।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App