VIDEO: विधायक की फटकार से रो पड़ी महिला IPS
विधायक और महिला आईपीएस के बीच चली जुबानी जंग कैमरे कैद हो गई।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर में भाजपा के एक विधायक ने एक महिला आईपीएस अधिकारी को कथित तौर पर फटकार लगाई, जिससे महिला अधिकारी रुआंसी हो गई।
यह घटना कैमरा में कैद हो गयी तथा आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया। महिला पुलिस अधिकारी ने आरोप लगाया कि उससे बदसलूकी की गई जबकि विधायक ने इस आरोप से साफ इनकार किया।
पुलिस का दावा है कि विधायक इस बात को लेकर नाराज थे कि महिला अधिकारी ने शराब की एक दुकान का विरोध कर रहे कुछ लोगों को वहां से हटाया था।
विधायक ने उन लोगों को उनके आने तक वहीं रुकने को कहा था। वहीं विधायक ने पुलिस अधिकारी पर सख्ती बरतने का आरोप लगाया और उनके आरोपों को निराधार बताया।
ये देखिए वीडियो-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App