यहां चलेगी देश की सबसे सस्ती मेट्रो, ये है किराए की सूची
एक स्टेशन की यात्रा करने के लिए 10 रुपए और दो स्टेशन की यात्रा के लिए 15 रुपए चुकाने होंगे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 24 Aug 2017 12:12 PM GMT
लखनऊ मेट्रो ने अपने किराए की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में न्यूनतम किराया 10 और अधिकतम किराया 60 रुपए रखा गया है। 200 रुपए में आप मेट्रो का टूरिस्ट कार्ड भी बनवा सकेंगे। मेट्रो का स्मार्टकार्ड बनवाने के लिए 200 रुपए देने होंगे।
अगर आप कार्ड वापस करते हैं तो इसमें शामिल सिक्योरिटी मनी के 100 रुपए बाकी किराया धनराशि सहित वापस कर दिए जाएंगे। किराए के लिए क्षेत्र आधारित तरीका अपनाया गया है। इसमें स्टेशनों के हिसाब से यात्रियों से पैसा लिया जाएगा।
एक स्टेशन की यात्रा करने के लिए 10 रुपए और दो स्टेशन की यात्रा के लिए 15 रुपए चुकाने होंगे। स्टेशनों की संख्या बढ़ने के साथ किराए का अनुपात कम होता जाएगा। 18 या इससे ज्यादा स्टेशनों के बीच जाने के लिए 60 रुपए देनें होंगे। यात्रा के लिए आपको टोकन और स्मार्टकार्ड दोनों की सुविधा दी जाएगी।
मेट्रो के प्रवक्ता अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि किराया सूची एयरपोर्ट स्टेशन मुंशीपुलिया तक के पूरे 23 किलोमीटर के मार्ग के लिए लागू होगी। बता दें कि इस रूट पर कुल 22 स्टेशन हैं।
इसे भी पढ़ें: सोने में आई कमी, दाम बढ़ने से पहले भर लें अपनी तिजोरी
अमित ने दावा किया कि यह किराया पूरे देश में सबसे कम है।
ये है मेट्रो का किराया
जोन स्टेशनों की संख्या किराया
- 1 एक 10
- 2 दो 15
- 3 तीन से छह 20
- 4 सात से नौ 30
- 5 दस से तेरह 40
- 6 14 से 17 50
- 7 18 से अधिक 60
ट्रांसपोर्ट नगर से कृष्णा नगर - 10
ट्रांसपोर्ट नगर से सिंगार नगर - 15
ट्रांसपोर्ट नगर से आलमबाग - 20
सिंगार नगर से चारबाग - 20
आलमबाग से चारबाग - 20
ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग - 30
200 रुपए में आपका स्मार्टकार्ड तैयार होगा जिसमें 100 रुपए सिक्योरिटी मनी और 100 रुपए किराए के तौर पर इस्तेमाल किए जाएंगे। 100 रुपए खत्म होते ही आप रिचार्ज ऑनलाइन, ऑटोमेटिक मशीन या काउंटर से रिचार्ज करा सकेंगे। गो स्मार्टकार्ड का यूज करने वालों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त यात्रा ऑफर दिया जाएगा।
लखनऊ मेट्रो पर टूरिस्ट कार्ड भी दिया जाएगा। एक दिन की दर 200 रुपए और तीन दिन क लिए 350 रुपए होगी। यह कार्ड यात्री किसी भी स्टेशन से बनवा सकेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story