बंदूक की नोक पर दूल्हे को अगवा करने वाली गर्लफ्रेंड गिरफ्तार
किडनैप करने वाली लड़की का नाम वर्षा है और बी.ए. थर्ड इयर की छात्रा है।

उत्तर प्रदेश के बांदा के बन्योटा मोहल्ले से बंदूक की नोक पर दूल्हे को किडनैप करने वाली लड़की को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
किडनैप करने वाली लड़की का नाम वर्षा है और बी.ए. थर्ड इयर की छात्रा है। पुलिस ने उसके दो दोस्तों कीर्ति और राहुल को भी गिरफ्तार किया है।
खबरों के मुताबिक, किडनैप किया गया दूल्हा (अशोक यादव) भी पुलिस को मिल गया है। लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।
बीते सोमवार की रात मटौंध के मोहनपुरवा गांव के अशोक कुमार यादव की बारात भवानीपुर गांव गई थी। जयमाल के बाद चढ़ावा कार्यक्रम हो रहा था। दूल्हा अशोक और कुछ बाराती जनवासे में थे। इसी बीच स्कार्पियो गाड़ी पर अपने कई साथियों के साथ पहुंची युवती ने दूल्हा अशोक को तमंचा अड़ा दिया। बेवफाई और धोखेबाजी के आरोप लगाते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई।
दोनों के बीच कुछ देर तक नोकझोंक हुई। युवती का कहना था कि काफी अरसे से उसका अशोक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अपने साथ कोर्ट मैरिज की भी बात कही।
कुछ देर बाद युवती दूल्हा अशोक को बल पूर्वक अपने साथ स्कार्पियो पर लेकर फरार हो गई। बारात और गांव में हड़कंप मच गया। मौदहा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App