केशव मौर्य ने राहुल, अखिलेश और मायावती पर कसा तंज, कहा- ये हो गए हैं डिप्रेशन के शिकार
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर करारा प्रहार किया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 Sep 2017 1:16 PM GMT
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से बेहतरीन काम कर रहे हैं, उससे विपक्षी दलों के पेट में दर्द हो गया है और अब वे बेतुकी बयानीबाजी पर उतर आए हैं।
रैदोपुर दलित बस्ती में स्वच्छता अभियान सप्ताह का शुभारंभ करने दौरान केशव मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव और मायावती अब डिप्रेशन के शिकार हो गए हैं और इसलिए अनाप-शनाप बोल रहे हैं। उन्हें देश में कुछ भी अच्छा होता दिखाई नही दे रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सही मायने में तो पीएम मोदी देश को नई दिशा दी है। देश में स्वच्छता अभियान चलाकर बहुत बड़ा काम किया है। आज भाजपा सरकार पर कोई भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगा सकता है। यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है।
सीएम योगी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल से योगी आदित्यनाथ सांसद रहते हुए गोरखपुर में इंसेफेलाइटिस से जूझ रहे हैं, वहीं राहुल गांधी और अखिलेश यादव यहां तफरी के लिए ही आते हैं। इंसेफेलाइटिस के खिलाफ भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story