VIDEO: रिपोर्ट करने थाने गई बीवी, पति ने गाया ये गाना
पति ने अपनी नाराज पत्नी को मनाने के गाया रोमांटिक गाना।

पति-पत्नी के रिश्ते में छोटी-मोटी लड़ाई और नोक-झोक तो चलती रहती है। लेकिन कई बार छोटे-छोटे झगड़े बड़ा रुप धारण कर लेते है। एक ऐसा ही मामला यूपी के झांसी जिले से है यहां पति-पत्नि के बीच थोड़ा मनमुटाव हो गया।
जिसके बाद मामला को पुलिस द्वारा पारिवारिक विवादों को निपटाने के लिए बनाए गए परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया था। लेकिन पति ने अपनी नाराज पत्नी को मनाने के एक रोमांटिक गाना 'जीना-जीना, कैसे जीना-जीना' गाना शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों के बीच का विवाद खुद ही खत्म हो गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।
अपनी पत्नी के दिल में जगह बनाने में पति ने इतनी संजीदगी से गाना गाया कि गाने के पीछे के भाव पति के चेहरे से साफ झलक रहे थे। पत्नी ने भी पति की भावनाओं को समझा और फिर उसे मनाकर अपने साथ घर ले गया।
यह खूबसूरत नजारा देख कर वहां मौजूद लोग खुद को ताली बजाने से नहीं रोक सके। इस विडियो को यूपी पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने भी ट्विटर पर शेयर किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App