छत पर सोने के गहनों को धूप दिखा रही थी महिला, चोर दिखा गए तारे
गहनों की कीमत 5 लाख रुपए थी।

उत्तर प्रदेश के कानपुर सिटी के बर्रा इलाके में चोरी का बड़ा ही अजीबो-गरीब मामला पुलिस के सामने आया है। पुलिस के पास चोरी का एक मामला आया है कि गुरुवार की दोपहर एक महिला छत पर अपने सोने के गहनों को छत पर धूप लगा रही थी। इस बीच वो पड़ोस में रहने वाली महिलाओं के साथ बात करने में व्यस्त हो गई।
इस बीच जब बातचीत खत्म कर जब महिला छत पर गहने उठाने गई तो उसकी छत पूरी तरह से साफ हो चुकी थी। छत पर एक भी गहना नहीं था। ये देख महिला के होश ही उड़ गए और वो पड़ोसियों से झगने लगी। मामला पुलिस तक पहुंचा। जनता नगर चौकी इंचार्ज ने थाने में छानबीन की। बर्रा थाने के एसओ के अनुसार, महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।
पुलिस के मुताबिक, बर्रा-5 एरिया में नरसिंह सचान अपनी पत्नी सुमन के साथ रहते हैं। नरसिंह जॉब से रिटायर हो चुके हैं। गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे सुमन अपने लोहे के बॉक्स की सफाई कर रहीं थीं। इसमें कपड़ों के साथ सोने के गहने भी रखे हुए थे। बॉक्स में सुमन ने कीड़े रेंगते हुए देखे तो परेशान हो गईं। उन्होंने कड़ी धूप में बॉक्स को छत पर रख दिया और गहनों को पैकेट से बाहर निकाल दिया, ताकि कीड़े चले जाएं। इस बीच वह छत से नीचे आ गईं और पड़ोसियों से बात करने लगीं।
करीब 3 बजे तेज हवाओं के बीच छत पर सूख रहे कपड़े नीचे गिर गए, तो वह उन्हें समेटने ऊपर पहुंचीं। लोहे के बॉक्स के पास गहने न देख उनके होश उड़ गए। वहां चांदी के सिक्के रखे हुए थे। बात पड़ोसियों से होती हुई पुलिस तक पहुंची। इसके बाद पुलिस जांच के लिए आई। सचान परिवार का दावा है कि छत पर करीब 5 लाख रुपये के गहने थे, जो चोरी हो गए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App