जेवर-बुलंदशहर गैंगरेपः 50 साल की महिला ने रोते हुए कहा, ''मैं तुम्हारी मां जैसी हूं, रहम करो''
महिलाओं के साथ मौजूद शख्स ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उसे गोली मार दी गई।

जेवर-बुलंदशहर हाइवे पर हुए गैंगरेप ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। इस हाइवे पर एक ही परिवार की 4 महिलाओं को दरिंदों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं जब इन महिलाओं के साथ मौजूद शख्स ने इनका विरोध किया तो अपराधियों ने उसे गोली मारी दी।
इस बीच पीड़ित महिलाओं में से एक महिला ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि उसने बदमाशों के सामने खूब गिड़गिड़ाया, लेकिन उनमें से किसी ने भी उनपर रहम नहीं खाई।
इसे भी पढ़ेंः यमुना एक्सप्रेसवे पर पर हैवानियत, चार महिलाओं को बनाया गया हवस का शिकार
पीड़ित महिलाओं में एक 50 वर्षीय महिला ने बताया कि उसने रोते हुए कहा कि 'मैं तुम्हारी मां की तरह हूं' लेकिन बदमाशों ने उनकी एक ना सुनी। परिवार के अन्य लोगों भी उनसे गुहार लगाते रहे कि तुम्हें जो चाहिए ले जाओ गहने, रुपए-पैसे लेकिन महिलाओं को छोड़ दो पर बदमाशों ने एक नहीं सुनी।
बदमाश परिवार को बंधक बना खेतों में खींच ले गए। उनसे 48 हजार रुपए और लाखों की जूलरी लूट ली। घरवालों के आंखों के सामने ही चार महिलाओं से गैंगरेप किया गया। एक पुरुष सदस्य ने विरोध किया तो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में अबतक चार लोगों को हिरासत में लिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App